उच्च गुणवत्ता के भाषा-संबंधी उपाय
हम उच्च गुणवत्ता के भाषा-संबंधी उपाय प्रदान करने के प्रति समर्पित हैं, और हर चरण पर आपकी अपेक्षाओं के पार जाते हैं। आज के दौर में अभिज्ञता ही वास्तविकता है, और हमारी सेवा की अभिज्ञता को हमारे कार्य-निष्पादन का एकमात्र पैमाना माना जाता है।
गुणवत्ता मापन के लिए साधनों और कार्यप्रवाहों के क्षेत्र में अग्रणी तथा इनके विकसक होने के नाते, हमारी दृढ़ मान्यता है कि बाज़ार की ये अभिज्ञताएँ उद्योग मानकों के आधार पर वस्तुनिष्ठ व मापने योग्य गुणवत्ता मेट्रिक्स को लक्ष्य रखकर मापी जा सकती हैं।
गुणवत्ता के प्रति वचनबद्धता
यामागाता यूरोप में गुणवत्ता के प्रति हमारी वचनबद्धता न केवल एक कंपनी नीति है, बल्कि एक और अधिक निजी एवं वैयक्तिक चुनौती है; हमारा हर एक कर्मचारी एक पेशेवर है जो ली गई हर परियोजना के प्रति उत्तरदायित्व तथा जिम्मेदारी दर्शाता है। ऐसे पेशेवर कर्मचारियों के कारण बहुत फ़र्क पड़ता है, हर दिन।
मानकों के प्रति वचनबद्धता
हम यह मानते हैं कि मानक उद्योग में एक सकारात्मक बदलाव लाने वाले कारक हो सकते हैं, और ग्राहकों और विक्रेताओं, दोनों को ही समृद्ध होने में सक्षम बना सकते हैं। एक सॉफ्टवेयर विकसक के तौर पर, हम खुद को ऐसे उत्पाद बनाने के प्रति वचनबद्ध करते हैं जो एल आय एस ए तथा आय एस ओ द्वारा निर्धारित किए अनुसार, XLIFF, TBX और TMX जैसे मुक्त मानकों के साथ संगत हों तथा उन्हें उचित तरीके से कार्यान्वित करते हों। एक सेवा प्रदाता के तौर पर हम मुक्त मानकों का प्रयोग कर डेटा के आदान-प्रदान के प्रति वचनबद्ध हैं।
काइज़ेन
यामागाता यूरोप में हम किसी प्रक्रिया के दौरान गुणवत्ता का मापन अगली प्रक्रिया ही ग्राहक है के काइज़ेन सिद्धांत के आधार पर करते हैं। सारा परीक्षण तथा गुणवत्ता आश्वासन डेटा हमारी विभिन्न गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियोंमें दर्ज किया जाता है। हम ग्राहकों द्वारा की गई सभी शंकाओं तथा शिकायतों को भी दर्ज करते और मापते हैं, और इन टिप्पणियों को गुणवत्ता परिणामों में परिवर्तित करते हैं।
